🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 ख़्वाजा उ़स्मान हारूनी या हरवनी 🥀* ह़ुज़ूर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़, ख़्वाजा मुई़नुद्दीन ह़सन चिश्ती अजमेरी رضی الله عنہ के पीरो मुर्शिदे, ह़ज़रते सय्यिदुना ख़्वाजा उ़स्मान رضی الله عنہ की विलादत मुल्के ख़ुरासान के *क़स़्बए हरवन* में हुई, इसी निस्बत से आप हरवनी कहलाते हैं, जब्कि बहुत से लोग आपके नाम के साथ *हरवनी* की जगह *हारूनी* लिखते और बोलते हैं, ह़ालांकि तह़क़ीक़ी एअ़्तिबार से येह दुरुस्त नहीं - इस ह़क़ीक़त की स़राह़त *ह़ुज़ूर फ़ैज़े मिल्लत, ह़ज़रत अ़ल्लामह मुफ़्ती फ़ैज़ अह़मद उवैसी रज़वी* رحمۃ الله علیہ ने *शरह़े अख़्बारुल अख़्यार* के स़फ़्ह़ह् 86 के *ह़ाशियह* में फ़रमाई है। ह़ज़रत अ़ल्लामह क़ारी *लुक़मान शाहिद* स़ाह़ब क़िब्लह *तह़रीराते लुक़मान* के स़फ़्ह़ह नम्बर 522 व 523 पर *शरह़े अख़्बारुल अख़्यार* ही के ह़वाले से लिखते हैं: ह़ुज़ूर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मुई़नुद्दीन अजमेरी رضی الله عنہ के मुर्शिदे गिरामी, ख़्वाजा उ़स्मान رضی الله عنہ के मुतअ़ल्लिक़ फ़ैज़े मिल्लत मुफ़्ती फ़ैज़ अह़मद उवैसी रज़वी قدس سرہ कहते हैं: ह़ज़रत उ़स्मान हरवनी मुल्के ख़ुरासान के क़स़्बह...
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 सुल्त़ानुल हिंद ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ का तआ़रुफ़ 🥀* अ़त़ाए रसूल, सुल्त़ानुल हिन्द, ख़्वाजा ख़्वाजगाने चिश्त, ख़्वाजा ग़रीब नवाज़, ख़्वाजा मुई़नुद्दीन ह़सन चिश्ती अजमेरी رضی الله تعالٰی عنہ का अस़्ल नाम ह़सन है और लक़ब मुई़नुद्दीन व ग़रीब नवाज़ है। *ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के वालिदैन:* आपके वालिद सय्यिद ग़यासुद्दीन हैं, और वालिदह बीबी उम्मुल वरअ़् अल्-मअ़्रूफ़ माहे नूर हैं। رضی الله عنہما - 👉 आप علیہ الرحمہ ह़ाफ़िज़े क़ुरआन थे - 👉 आप के उस्ताद ह़ुसामुद्दीन बुख़ारी और मुह़म्मद बुख़ारी हैं - رضی الله عنہما आप ने दो शादियाँ कीं, कुल तीन बेटे और एक बेटी पैदा हुईं - बेटे: ख़्वाजा फ़ख़रुद्दीन, ख़्वाजा ज़ियाउद्दीन अबू सई़द, ख़्वाजा ह़ुसामुद्दीन हैं और बेटी बीबी ह़ाफ़िज़ह जमाल हैं। رضی الله تعالٰی عنہم 👉 आपके कई पीर भाई हिन्दुस्तान में मौजूद हैं। 👉 आप के पड़-पोते ख़्वाजा मुई़नुद्दीन ख़ुर्द बिन ख़्वाजा ह़ुसामुद्दीन सोख़्तह की औलाद मालवह आई थी। 👉 हिन्द में आप के मामूं ज़ाद भाई और एक भांजे का भी ज़िक्र मिलता है *सिल्सिलए चिश्तियह की शाख़ें:* 👉 सिल्सिलए चिश्तियह कम व ...