Skip to main content

क्या ह़ुज़ूर ग़ौसे पाक और सरकारे ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ رضی‌الله‌عنہما की मुलाक़ात हुई

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 क्या ह़ुज़ूर ग़ौसे पाक और सरकारे ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ رضی‌الله‌عنہما की मुलाक़ात हुई 🥀*



*चन्द गैर मुअतबर किताबों में इस तरह के वाक़ियात दर्ज है जिनसे ज़ाहिर होता है कि हुज़ूर गौसे पाक और सरकार ख़्वाजा गरीब नवाज़ अलैहिमुर्रहमा की मुलाक़ात हुई है लेकिन हक़ीक़त ये है कि दोनो बुज़ुर्गों की मुलाकात साबित नहीं।*

इसकी तफ्सील बयान करते हुए शारहे बुखारी, हज़रत अल्लामा मुफ्ती शरीफुल हक़ अमजदी अलैहिर्रहमा लिखते हैं :-

इस पर सारे मुअर्रिखीन का इत्तिफाक़ है कि सरकार गौसे पाक रदिअल्लाहु त्आला अन्हु का विसाल 561 हिजरी में हुआ, इस पर भी क़रीब क़रीब इत्तिफाक़ है कि हज़रते ख़्वाजा गरीब नवाज़ रदिअल्लाहु त्आला अन्हु ने 15 साल की उम्र से इल्मे ज़ाहिरी के हुसूल के लिये सफर किया। 
एक मुद्दत तक आप समरक़न्दो बुखारा में इल्म हासिल करते रहे। 
उलूम -ए- ज़ाहिरी की तक्मील के बाद मुर्शिद की तलाश में निकले फिर 20 साल तक मुर्शिद की खिदमत में हाज़िर रहे। 
20 साल के बाद खिलाफत से सरफराज़ फरमाये गये फिर मदीना -ए- मुनव्वरा में हाज़िर हुए और सरकार-ए-आज़म ﷺ ने हिन्दुस्तान की विलायत अता फरमायी।

अब हिसाब लगायें कि 15 साल की उम्र तक हज़रते ख़्वाजा गरीब नवाज अपने वतन में रहे और 20 साल तक इल्म-ए- ज़ाहिर तलब फ़रमाते रहे तो ये (20+15) 35 साल हो गये
537 हिजरी में विलादत हुई, 35 साल तक इल्मे ज़ाहिर की तलब में रहे (537+35) यानी 572 हिजरी में आपने ईराक़ का रुख किया जबकि हुज़ूर गौसे आज़म रदिअल्लाहु त्आला अन्हु का विसाल 561 हिजरी में हो चुका था यानी हज़रते ख़्वाजा गरीब नवाज ने जब ईराक़ का रुख किया उससे 11 साल पहले हुज़ूर गौसे आज़म रदिअल्लाहु त्आला अन्हु का विसाल हो चुका था फिर मुलाक़ात कैसे हुई

*📚(ملخصاً و ملتقطاً: فتاوی شارح بخاری، ج2، ص128 تا 131، ط دائرۃ البرکات گھوسی، س1433ھ)*

*मज़्कूरा तफ्सील से ये बात बिल्कुल वाज़ेह हो जाती है कि सरकार गौसे आज़म और सरकार ख़्वाजा गरीब नवाज अजमेरी अलैहिमुर्रहमा की मुलाक़ात साबित नहीं।*



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

Comments

Popular posts from this blog

मुई़नुद्दीन ह़सन सन्जरी या सिज्ज़ी

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 मुई़नुद्दीन ह़सन सन्जरी या सिज्ज़ी 🥀* _ह़ुज़ूर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़, ख़्वाजा मुई़नुद्दीन चिश्ती अजमेरी رضی الله عنہ का इस्मे मुबारक *ह़सन* है, और आप का अस़्ल निस्बती लक़ब *“सिज्ज़ी”* है, न कि अ़वाम में राइज *“सन्ज़री”* - इसकी वजह येह है कि आप का तअ़ल्लुक़ इ़लाक़ह *“सिज्ज़”* से था, जो कि सिजिस्तान का मुख़्तस़र और सीस्तान का मुअ़र्रब है, और क़वाइ़दे अ़रबी के मुत़ाबिक़ इस की निस्बत *सिज्ज़ी* बनती है। मोअ़्तबर कुतुबे तारीख़ व तज़्किरह, जैसे मनाक़िबुल् ह़बीब, तहज़ीबुल् अस्मा वल् लुग़ात और मुअ़्जमुुल् बुलदान में स़राह़त के साथ सीन पर ज़ेर, जीम साकिन और आख़िर में नुक़्त़ह् दार ज़ (राए मुअ़ज्जमह) का ज़िक्र है। - *लिहाज़ा “सन्जरी” कहना या लिखना तह़क़ीक़ी त़ौर पर ग़लत़ है, और दुरुस्त “सिज्ज़ी” ही है।*_ *ह़ज़रत अ़ल्लामह क़ारी लुक़मान शाहिद स़ाह़ब क़िब्लह तह़रीराते लुक़मान के स़फ़्ह़ह नम्बर 523 पर लिखते हैं:* हिन्दुस्तान के मशहूर स़ूफ़ी बुज़ुर्ग ह़ज़रते ख़्वाजा मुई़नुद्दीन चिश्ती अजमेरी علیہ الرحمہ का नामे पाक ह़सन है, और अ़वाम व ख़वास़ आप को ह़सन सन्जरी कहते, लिखते हैं - आप...