Skip to main content

मेरे ख्वाजा हिन्द के राजा 03

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 मेरे ख्वाजा हिन्द के राजा 🥀*



*👉 पोस्ट नं. :➪ 03*

*📝सवालः* हिन्दुस्तान में सिलसिलए चिश्तिया की आमद के तअल्लुक से बताइये ?

*✍🏻 जवाबः* हिन्दुस्तान में सिलसिलए चिश्तिया की आमद सरकार ख्वाजा नवाज़ की जाते पाक से मुन्सलिक है और आप के वरूदे मस ही इस सिलसिले का फैज़ान यहां जारी हुवा । आप ने अपनी हिकमते अमली , जांगुसल जिद्दो जिहद , खुदादाद ताक़त व कुव्वत , कश्फ व करामात और तसर्रुफात व ताईदे गैबी के ज़रिअह इस्लाम का नर फैलाया और इस्लाहे हाल व तज़कियए नफ़्स का हैरत अंगेज कारनामा भी अंजाम दिया । आप के किरदार व अमल की खुश्बू से पूरा मुल्क मुअत्तर हो गया और आप के गिर्द जांनिसारों का हुजूम रहने लगा आप ने अपने खुलफा व मुरीदीन की एक ऐसी जमाअत तय्यार की जिस के अफराद मुल्क के मुख़्तलिफ़ हिस्सों में जाकर अपने मुर्शिद की नियाबत के फ़राइज़ अंजाम देने लगे जिस के नतीजे में पूरे मुल्क में इस्लाम की इशाअत और सिलसिलए चिश्तिया का फरोग निहायत तेज़ रफ़्तारी से होने लगा यही वजह है कि आज चिश्तियत और हिन्दुस्तान एक दूसरे के लिये लाज़िम व मलजूम की हैसियत से मशहूर व मुतआरिफ़ हैं अगर्चे आप के अहद में आप के पीर भाई और मुरीदीन खुलफा के अलावा हिन्दुस्तान के मुख्तलिफ़ इलाकों में बड़े बड़े उलमा व मशाइख़ मौजूद थे और अपने अपने अंदाज़ में दीन की इशाअत के फ़राइज़ अंजाम दे रहे थे मगर उन के मसाई उन के आस पास के इलाकों तक महदूद थे फिर भी उन बुजुर्गों की खिदमत भी लाइक सताइश है ।

_*📚 ऐज़न*_
_*📚सुन्नी कुइज़ मेरे ख्वाजा हिन्द के राजा सफा, 5/6*_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हज़रत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX

Comments

Popular posts from this blog

मुई़नुद्दीन ह़सन सन्जरी या सिज्ज़ी

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴 *🥀 मुई़नुद्दीन ह़सन सन्जरी या सिज्ज़ी 🥀* _ह़ुज़ूर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़, ख़्वाजा मुई़नुद्दीन चिश्ती अजमेरी رضی الله عنہ का इस्मे मुबारक *ह़सन* है, और आप का अस़्ल निस्बती लक़ब *“सिज्ज़ी”* है, न कि अ़वाम में राइज *“सन्ज़री”* - इसकी वजह येह है कि आप का तअ़ल्लुक़ इ़लाक़ह *“सिज्ज़”* से था, जो कि सिजिस्तान का मुख़्तस़र और सीस्तान का मुअ़र्रब है, और क़वाइ़दे अ़रबी के मुत़ाबिक़ इस की निस्बत *सिज्ज़ी* बनती है। मोअ़्तबर कुतुबे तारीख़ व तज़्किरह, जैसे मनाक़िबुल् ह़बीब, तहज़ीबुल् अस्मा वल् लुग़ात और मुअ़्जमुुल् बुलदान में स़राह़त के साथ सीन पर ज़ेर, जीम साकिन और आख़िर में नुक़्त़ह् दार ज़ (राए मुअ़ज्जमह) का ज़िक्र है। - *लिहाज़ा “सन्जरी” कहना या लिखना तह़क़ीक़ी त़ौर पर ग़लत़ है, और दुरुस्त “सिज्ज़ी” ही है।*_ *ह़ज़रत अ़ल्लामह क़ारी लुक़मान शाहिद स़ाह़ब क़िब्लह तह़रीराते लुक़मान के स़फ़्ह़ह नम्बर 523 पर लिखते हैं:* हिन्दुस्तान के मशहूर स़ूफ़ी बुज़ुर्ग ह़ज़रते ख़्वाजा मुई़नुद्दीन चिश्ती अजमेरी علیہ الرحمہ का नामे पाक ह़सन है, और अ़वाम व ख़वास़ आप को ह़सन सन्जरी कहते, लिखते हैं - आप...